{"_id":"59e11e524f1c1b60678b5929","slug":"171507925586-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... इंदौर-बरेली पैसेंजर से महिला का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... इंदौर-बरेली पैसेंजर से महिला का बैग चोरी
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर-बरेली पैसेंजर से महिला का बैग चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
इंदौर-बरेली पैसेंजर ट्रेन में सवार महिला का बैग शुक्रवार सुबह धौलपुर-आगरा के मध्य चोरी हो गया। बैग में जेवर, नकदी एवं अन्य सामान था। पीड़ित ने इस मामले में जीआरपी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हरदुआगंज निवासी सुल्तान सिंह और अपनी मां ओमवती के साथ अलीगढ़ लौट रहा था। धौलपुर के आसपास चोरों ने सोते समय उसकी मां के पास रखा बैग चुरा लिया। बैग में करीब दो सौ ग्राम की चांदी की पाजेब, तीन हजार रुपये, कपडे़ व अन्य सामान था।
सुबह पांच बजे के करीब नींद खुलने पर बैग गायब देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की तो कोई कुछ नहीं बता सका। आसपास भी तलाश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ितों ने इसकी शिकायत ट्रेन में ही रेल कर्मियों से की।
विज्ञापन
इस बीच ट्रेन आगरा स्टेशन पर रुकी तो पीड़ित पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन ट्रेन के ठहराव का कम समय होने के कारण पीड़ित ने वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
अलीगढ़ पहुंचने के बाद उसने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई जीआरपी अब्दुल कादिर ने बताया कि मामला आगरा क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा वहां भेजा जाएगा।