फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कब्रिस्तान के विवाद में मारपीट, पथराव

कब्रिस्तान के विवाद में मारपीट, पथराव

Wed, 14 Jun 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान के विवाद में मारपीट, पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस।
विज्ञापन

नगर के कासगंज रोड स्थित कब्रिस्तान के विवाद के सिलसिले में एसडीएम ज्योत्सना बंधु द्वारा बातचीत के लिए बुलाए गए दोनों पक्षों के लोग लौटते समय भिड़ गए। मोहल्ला लोट कुएं पर दोनों में विवाद हुआ और फिर पथराव व मारपीट शुरू हो गई। मोहल्ले में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

कासगंज रोड पर एक समाज के कब्रिस्तान हैं। इस भूमि पर काफी समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी। वहां से लौटते समय मोहल्ला नौखेल के लोट कुएं पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे वहां भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


मामले में केशव देव, मूलचंद्र निवासी गांव फरीदाबाद, शीलेंद्र को नामजद कराते हुए दानिश रिजवान ने तहरीर दी है। तहरीर में कई लोगों को घायल बताया गया है, लेकिन किसी के नामों का जिक्र नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed