फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे अधिवक्ता

12 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे अधिवक्ता

Sun, 10 Feb 2019 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
12 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे अधिवक्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूरे देश के अधिवक्ता अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार से अपनी जायज मांग पूरी करने के लिए दबाव बनाऐंगे। इसके लिए 12 फरवरी को दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अलीगढ़ से भी भारी संख्या में अधिवक्ता जाएंगे। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार से बजट में अधिवक्ताओं को अनुदान की मांग की जाएगी। जिसकी पूर्व में खुद प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी।

यह बातें दीवानी बार सभागार में हुई प्रेसवार्ता में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबु गुप्ता व सचिव अनूप कौशिक ने संयुक्त रूप से कहीं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को सभी बार एसोसिएशन प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला जज, डीएम, सांसद एवं को देंगे।
विज्ञापन


12 फरवरी को प्रदेश के हेडक्वार्टर के अधिवक्ता पैदल मार्च करके राजभवन जाकर महामहिम राजपाल को ज्ञापन देंगे। साथ ही एनसीआर के अधिवक्ता फुल ड्रैस में 12.30 की प्रात: 7.30 बजे नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद न्यायालय से बसों से अधिवक्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव अनूप कौशिक ने बताया कि ज्ञापन में पूरे देश की बार एसोसिएशन के अधिवक्ता चैंबर, बिल्डिंग निर्माण, इंटरनेट युक्त आधुनिक पुस्तकालय, शौचालय व महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से शौचालय, वार्षिक बजट में पांच हजार करोड़ का बजट अधिवक्ताओं व वादकारियों के वेलफेयर शामिल करने, अधिवक्ता और उनके परिजनों का बीमा कराने, नए अधिवक्ताओं को प्रेक्टिस के पांच वर्ष तक दस हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करने, अधिवक्ता की मृत्यु होने, गंभीर बीमार होने पर बार काउंसिल से बजट उपलब्ध कराने की मांग की।


प्रेसवार्ता में संयुक्त सचिव प्रकाशन ब्रजेश कुमार रौतेला, एस रहमान, गवेंद्र सिंह, राधेश्याम यादव, योगेश सारस्वत, सोरन सिंह आदि मौजूद थे।

अलीगढ़ बार व दीवानी को स्मार्ट बनाने की तैयारी
बार अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि अलीगढ़ की बार व दीवानी को स्मार्ट बनाने पर तेजी से काम चल रहा है। इसी क्रम1 में विधायक अनिल पाराशर की विधायक निधि से दीवानी के बाहर पार्किंग में सीसीटीवी लगवाने की तैयारी है। दीवानी परिसर में एटीएम, जगह-जगह पेयजल व्यवस्था, महिला वकीलों के लिए अलग टॉयलेट व रेस्टरूम, एक अन्य कैंटीन बनवाने की तैयारी है। वहीं सभी अधिवक्ताओं के लिए दीवानी बार में रूलिंग ऑनलाइन मिलेंगी। इसके अलावा बताया कि दीवानी के पिछले गेट पर अवैध पार्किंग स्टैंड व सामने पार्किंग ठेकेदार द्वारा ठेल ढकेल वालों से वसूली बंद कराई जा रही है। वहीं दीवानी के सामने घंटाघर साइड पर बने डिवाइडर को हटवाने की मांग मॉनीटरिंग सेल की बैठक में की गई थी, जिस पर अधिकारियों ने सहमति जताई है और सीजेएम ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है, जिस पर जल्द यह डिवाइडर हटेगा, ताकि दीवानी के सामने जाम की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed