{"_id":"5c4f5c7dbdec225334437795","slug":"161548704893-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल में शार्ट सर्किट से लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल में शार्ट सर्किट से लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
चंडौस कोतवाली क्षेत्र के गांव जहराना में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घेर में केबिल में शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर जलता हुआ छप्पर गिर गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।
छह पशु भी आग में बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर चंडौस कोतवाल सीपी सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। रात में ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जहराना निवासी श्यौराम शर्मा पुत्र गिरवर प्रसाद शर्मा (70) घेर के कमरे के आगे पड़े छप्पर के नीचे सोमवार की रात सोए थे। रात करीब नौ बजे गांव में बिजली आ गई। बताते हैं कि श्यौराम शर्मा के घेर में बिजली के खंबे से निकली केबिल फूस के छप्पर से होकर निकली थी।
विज्ञापन
तारों में शार्टसर्किट से छप्पर में आग लग गई। जलता हुआ छप्पर सीधे श्यौराम शर्मा के ऊपर गिर गया। उस समय घेर में और कोई मौजूद नहीं था। आग में घिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई।
घेर से उठते धुएं को देखकर आसपास रहने वाले लोग वहां पहुंचे लेकिन श्यौराम शर्मा की जलने से मौत हो चुकी थी। गांव में उनकी मौत का शोर फैला तो परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई।
बताते हैं कि घेर में छह पशु और एक कटरा बंधा था। वह भी आग में बुरी तरह झुलस गए हैं।