{"_id":"5b870ca842c792463e41c7cd","slug":"161535577256-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने तालानगरी क्षेत्र की गड्ढामुक्त नहीं हो पायी सड़कों की कार्य योजना बनाने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा है। यही नहीं मंडल के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में अंडर ग्राउंड विद्युत कनेक्शन कराने तथा औद्योगिक क्षेत्रों में बदले गए विद्युत तारों की सूची एक सप्ताह में तलब की है।
मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक में उद्यमी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि तालानगरी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं है। कई जगहों पर जर्जर तार होने की वजह से विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा कि अभी तक जितने भी जर्जर तार विद्युत के बदले गये हैं उनकी सूची उपलब्ध करा दी जाए ताकि उसका सत्यापन कराया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि यूपीएसआईडीसी एवं विद्युत विभाग उद्यमियों की सहमति प्राप्त कर अंडरग्राउंड विद्युत कनेक्शन कराए। उन्होंने जीएम डीआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्यात प्रोत्साहन नीति के तहत निर्यातकों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इसके लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जाए। उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि योजना के तहत 108 उद्यमियों को 16 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर लाभान्वित किया गया है।