फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूर्व एएमयू छात्र से है गहरी दोस्ती..मैं मर्जी से गया था

पूर्व एएमयू छात्र से है गहरी दोस्ती..मैं मर्जी से गया था

Fri, 01 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एएमयू छात्र से है गहरी दोस्ती..मैं मर्जी से गया था
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बेगमबाग इलाके से गायब हुआ व्यापारी का बेटा पीलीभीत में एएमयू के पूर्व छात्र के घर से बरामद कर लिया गया। क्वार्सी पुलिस गुरुवार तड़के उसे यहां लेकर पहुंच गई। व्यापारी के बेटे की मानें तो उसकी अपहरण में नामजद आरोपी पूर्व एएमयू छात्र से दो साल से गहरी दोस्ती है और वह उसके साथ अपनी मर्जी से गया था।

हालांकि पुलिस ने उन दोनों के सोशल साइट्स एकाउंटों से जो कन्वर्सेशन जुटाए हैं, उनमें दोनों के बीच समलैंगिक रिश्तों जैसे तथ्य उजागर हो रहे हैं। फिर भी अब पुलिस उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी और इसके बाद आरोपी के विषय में निर्णय लिया जाएगा। आरोपी भी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन


29 मई की तड़के घर से गायब हुए निजी स्कूल के 12वीं के छात्र के परिजनों ने पीलीभीत के मोहल्ला गफ्फार सब्जी मंडी के प्राइवेट प्रेक्ट्सिरत डॉक्टर के बेटे पूर्व एएमयू छात्र शाकिर व एक अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि शाकिर उसे समलैंगिक रिश्तों के चलते शादी करने और धर्म परिवर्तन कराने के इरादे से अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हरकत में आई पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से कथित अपहृत को शाकिर के पीलीभीत स्थित घर से बुधवार मध्य रात बरामद कर लिया। पूछताछ के लिए आरोपी को भी पुलिस साथ लेकर आई है। गुरुवार तड़के यहां पहुंचने पर पुलिस पूछताछ में कथित अपहृत ने बताया कि दो साल पहले शाकिर एएमयू से बीसीए कर रहा था।

उसका पीसीबी विषय था। उसी दौरान वह एएमयू में 11वीं की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुआ और उसका भी पीसीबी विषय है। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और कुछ ही समय में वह दोस्ती में बदल गई। दोनों मिलने भी लगे और मोबाइल व सोशल साइट्स पर संपर्क करने लगे। शाकिर के एएमयू से जाने के बाद भी संपर्क बना रहा।
कासगंज से लौटकर लेने आया आरोपी

परिजनों ने विरोध भी किया। मगर वह मुलाकात चोरी छिपे होती रही। पिछले दिनों कथित अपहृत नीट की प्रवेश परीक्षा देने बरेली गया। उस समय शाकिर उसे कासगंज लेने आया और यहां से वह साथ रहे। इसके बाद से उस पर घर में प्रतिबंध लगने लगा।

मोबाइल तक छीन लिया गया। इस पर वह घर से भागने की तैयारी में था। वह कहीं भी जाता, मगर घर से अलग जाना चाह रहा था। इसी बीस 28 मई को शाकिर अपने छोटे भाई अदनान को एएमयू में बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा दिलाने आया। यहां से वह वापस कासगंज तक पहुंच गया।

इसी बीच कथित अपहृत को खबर लग गई और वह तड़के घर से निकलकर स्टेशन पहुंच गया। उसने शाकिर को फोन पर कहा कि अगर वह उसे लेने नहीं आया तो कहीं और भाग जाएगा। इस पर शाकिर ने कासगंज से अपने भाई को आगे रवाना कर दिया और खुद अलीगढ़ आया। यहां अपहृत के परिजन स्टेशन पहुंचे, जिन्हें देखकर वह छिप गया।

बाद में शाकिर के आने पर बस से उसके साथ पहले गाजियाबाद, फिर बरेली पहुंचा और वहां से उसके घर पीलीभीत पहुंचा। वह दोनों में दोस्ती के सिवाय कुछ और नहीं स्वीकार रहा।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें, फिर क्यों नकारा
वहीं पुलिस की मानें तो उनके सोशल मीडिया कन्वर्सेशन में दोनों के बीच की बातें आपत्तिजनक हैं। उसके आधार पर कहा जा सकता है कि दोनों ओर से यह दोस्ती समलैंगिक रिश्ते की ओर बढ़ रही थी और इसी लिए यह यहां से गया और आरोपी उसे लेने आया। वहीं पुलिस ने जब कथित अपहृत के मेडिकल परीक्षण की बात कही तो खुद उसने और उसके परिवार ने लिखकर मना कर दिया। उसने यही कहा कि वह अपनी मर्जी से गया था।


-कथित अपहृत को नामजद आरोपी के घर से बरामद किया गया है और वह अपनी मर्जी से यहां से आरोपी के साथ जाने की बात कह रहा है। दोनों में दोस्ती है, मगर उनकी बातचीत व अन्य तथ्य ऐसे हैं कि उनके बीच रिश्ता अंतरंगता की ओर बढ़ रहा था। फिलहाल कथित अपहृत ने अपनी मर्जी से जाने की बात लिखित में कही है। मेडिकल कराने से इंकार किया है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिर उसे परिजनों या उसकी मर्जी पर छोड़ा जाएगा। आरोपी हिरासत में है, उससे पूछताछ चल रही है। वह फुसलाकर ले जाने का आरोप है।-संजीव दुबे इंस्पेक्टर क्वार्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed