{"_id":"59dd2d9e4f1c1bee688b521c","slug":"161507667358-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 अक्तूबर को अलीगढ़ में जुटेंगे प्रदेश भर के फुटबाल खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 अक्तूबर को अलीगढ़ में जुटेंगे प्रदेश भर के फुटबाल खिलाड़ी
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 अक्तूबर को जुटेंगे प्रदेश भर के फुटबॉल खिलाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
23 अक्तूबर को प्रदेश भर के फुटबॉल खिलाड़ी अलीगढ़ में जुटेंगे। 18 खेलों में से फुटबॉल के लिए अलीगढ़ मंडल को मेजबानी का मौका मिला है। स्टेडियम समेत कई जगह मैच खेले जाएंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के उपलक्ष्य में 23 से 30 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। आठ दिवसीय प्रतियोगिता में बरेली, इलाहाबाद, बस्ती, आगरा, आजमगढ़, देवीपाटन मंडल गोंडा, फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट बांदा, मुरादाबाद, झांसी, मेरठ, कानपुर, लखनऊ व सहारनपुर मंडल की टीमें हिस्सा लेंगी।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव तौफीक अहमद खान के मुताबिक, प्रतियोगिता के बाबत तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई मैच होने के चलते महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा कई और खेल मैदान में मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है कि शहर को आयोजन की मेजबानी मिलना। उधर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश का कहना है कि प्रतियोगिता को भव्यता देने के लिए तैयारियां चल रही हैं।