{"_id":"59c17f1a4f1c1b9c688b569c","slug":"161505853210-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में इंजेक्\nशन का रिएक्शन: हाथ ने काम करना किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में इंजेक् शन का रिएक्शन: हाथ ने काम करना किया बंद
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजेक्शन का रिएक्शन-हाथ ने काम करना किया बंद
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
झोलाछापों का इलाज इस समय जान बचाने की बजाय जानलेवा साबित हो गया है। ऐसे ही एक झोलाछाप के इलाज से एक युवक के हाथ ने काम करना बंद कर दिया। झोलाछाप के खिलाफ जब इलाके की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
नगला मसानी निवासी सतेंद्र कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। वह मजदूरी करता है। वह दो दिन पहले अपना उपचार कराने के लिए एक झोलाछाप के पास गया। इस झोलाछाप ने उसके एक इंजेक्शन लगा दिया।
इसका यह रियेक्शन हुआ कि बुखार पीड़ित युवक के उस हाथ ने काम करना बंद कर दिया, जिसमें झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया था। वह जब झोलाछाप के पास पहुंचा और इसकी शिकायत की तो कथित डॉक्टर ने उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
इस पर वह इलाके की पुलिस के पास भी गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परिणाम स्वरूप उसने अब अपने मामले की शिकायत एसएसपी से की है और कार्रवाई की मांग की है।