फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में दंगल में पहलवानों ने भरा रोमांच

अलीगढ़ में दंगल में पहलवानों ने भरा रोमांच

Fri, 18 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में दंगल में पहलवानों ने भरा रोमांच
दंगल में पहलवानों ने भरा रोमांच
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)।

ग्राम कैमथल में बुधवार को आर्य समाज के बैनर तले दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन दंगल के मुकाबलों ने दर्शकों में रोमांच भरा। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. कल्यान सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। अंतिम कुश्ती हरिओम पहलवान तिरवाया के नाम रही। कोई भी पहलवान हरिओम से दो-दो हाथ करने का साहस नहीं जुटा पाया।

उमेश पहलवान कारव ने धर्मेंद्र पहलवान पीपर को पटखनी दी। सोनू पहलवान तिरवाया ने वीरेश पहलवान मथुरा, छोटू पहलवान गुडेरा ने अनिल पहलवान सादाबाद, सचिन पहलवान तिरवाया ने राशिद पहलवान सहारा को चित्त कर कुश्ती अपने नाम की।
विज्ञापन


रोहित पहलवान सादाबाद ने देवओम पहलवान मथुरा, बच्चू पहलवान कैमथल ने रवी पहलवान रमचेला को पटखनी दी। नेपाल पहलवान मई व मोहन हाथरस की कुश्ती बराबरी पर छूटी। अजीत पहलवान हाथरस ने राजू छर्रा, विष्णु पहलवान मई ने बंटी पहलवान अलीगढ़ को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक पहलवान कुंवरपुर व भूरा पहलवान विजयगढ़, बंटी पहलवान तिरवाया व डिंपल पहलवान सादाबाद, कालू पहलवान गुडेरा व रामू पहलवान बेसवां, मोहित पहलवान कैमथल व पवन पहलवान मई की कुश्ती बराबरी पर रही।


जीशान पहलवान अलीगढ़ ने भोले पहलवान गुडेरा, अंबे पहलवान तिरवाया ने रवी पहलवान सादाबाद, हरीश पहलवान तिरवाया ने राजू पहलवान भानऊ को हराकर कुश्ती अपने नाम की। डंबर सिंह, रवीकरन सिंह व अन्य का निर्णायक मंडल में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed