{"_id":"5980e2984f1c1b61198b460d","slug":"161501618840-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बोलेरो सवारों ने 3.72 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बोलेरो सवारों ने 3.72 लाख लूटे
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो सवारों से 3.72 लाख लूटे, संदिग्ध
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधी पार्क बस स्टैंड के मशहूर बीज कारोबारी के ड्राइवर और सेल्समैन से मंगलवार देर रात बदमाशों ने 3.72 लाख रुपये लूट लिए। घटना जवां इलाके में अनूपशहर इलाके में उस समय हुई जब दोनों बदायूं से बाजार कर लौट रहे थे। हालांकि, पुलिस स्टाफ की कहानी के अनुसार मामले को संदिग्ध मान रही है। ड्राइवर, सेल्समैन से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
गांधीपार्क के कंपनी बाग के प्रकाश बीज भंडार पर रेशम पाल निवासी गोंडा सेल्समैन है और सारसौल निवासी योगेश बतौर चालक तैनात है। बीज कारोबारी ने हाल ही में बोलेरो कार खरीदी है।
मंगलवार देर रात दोनों लोग बदायूं, बरेली में माल सप्लाई कर पेमेंट लेकर बुलंदशहर होते हुए अलीगढ़ लौट रहे थे। इनके पास 3.72 लाख रुपये थे। रेशम पाल के अनुसार उसने कुछ लोगों को मिलने के लिए कासिमपुर मोड़ पर बुलाया था।
विज्ञापन
जैसे ही गाड़ी वहां पहुंची तभी वहां छह बदमाशों ने गाड़ी घेर ली और तमंचा दिखाकर गाड़ी में जबरन बैठ गए। कुछ दूर जाकर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग अपने कब्जे में कर लिया और गाड़ी से उतर कर भाग गए। खबर पाकर जवां पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जवां थाना प्रभारी अमित यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है। सेल्समैन, ड्राइवर से अलग-अलग पूछताछ की गई तो बयानों में विरोधाभास था। मामले की छानबीन की जा रही है। क्योंकि जब बदमाश गाड़ी में सवार हुए और जवां कस्बा पार किया तो शोर क्यों नहीं मचाया।
दूसरा अलग-अलग बयान में यह अंतर था कि एक परिचित द्वारा लूट बता रहा है। फर्म मालिक भी कुछ नहीं बता रहा है। बदमाश न मोबाइल ले गए न गाड़ी ले गए। न दोनों को बंधक बनाया।