फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पौधे नहीं लगाए तो माफ नहीं करेगी अगली पीढ़ी: अनिल

पौधे नहीं लगाए तो माफ नहीं करेगी अगली पीढ़ी: अनिल

Mon, 31 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पौधे नहीं लगाए तो माफ नहीं करेगी अगली पीढ़ी: अनिल
पौधे नहीं लगाए तो माफ नहीं करेगी अगली पीढ़ी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि आज पौधे नहीं लगाएंगे तो अगली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। विधायक अनिल पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सासनी गेट स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बच्चों एवं नागरिकों से पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि आज शिक्षा में संस्कारों की बहुत कमी है।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति तो हमेशा से पर्यावरण के संरक्षण की रही है। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को अपने जन्मदिन पर एक पौध अवश्य रोपना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी के बाद कोल विधायक, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा आदि ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, मधुर माहेश्वरी, राहुल सिंह, रोहित वार्ष्णेय, हिमांशु, पंकज आर्य, करण, मोहित गौड़, अर्चना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed