{"_id":"595d449c4f1c1be33d8b465e","slug":"161499284636-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हीरा सिंह का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हीरा सिंह का तबादला
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हीरा सिंह का तबादला
ब्यूरो,अमर उजाला
अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह का स्थानांतरण औरेया के जिला अस्पताल के लिए हो गया है। उनके कार्यकाल में यहां की इमरजेंसी में कई मारपीट की घटनाएं हुई जिनकी गूंज शासन तक पहुंचना स्थानांतरण की एक वजह माना जा रहा है।
दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर 40 चिकित्साधिकारियों का तबादला किया है। इनमे चार मंडल लखनऊ, गोरखपुर, आगरा व चित्रकूट धाम मंडल में नये संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (जेडी) और 18 जिलों में नए सीएमओ की तैनाती की गई है जबकि कई जिलों के सीएमएस भी बदल दिए गए हैं। इसी क्रम में डॉ. हीरा सिंह का तबादला भी हुआ है।