{"_id":"5cfec0a5bdec2207680ed469","slug":"156019932517-aligarh-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद की झपकी आने पर डिवाइडर में घुसा बुलट सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद की झपकी आने पर डिवाइडर में घुसा बुलट सवार, मौत
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मडराक थाना क्षेत्र के पडियावली गांव के पास सोमवार तड़के दो बुलट सवार दोस्त डिवाइडर में जा घुसे। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
सोनू गुप्ता (27) निवासी होली गेट, एटा के वर्तमान में अपनी ननिहाल में रहकर परचून के सामान का कारोबार करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात को वह अपने दोस्त प्रदीप गुप्ता निवासी मोहन मोहल्ला, कासगंज के साथ किसी काम से बुलंदशहर जाने को घर से निकला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पडियावली के पास उनकी बुलट बाइक डिवाइडर में जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रदीप गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मृतक सोनू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।