{"_id":"5cfec0a2bdec22073a5fefca","slug":"15601993219-aligarh-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू की खूबियों से अवगत हुए अमेरिकी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू की खूबियों से अवगत हुए अमेरिकी छात्र
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमरीका के छात्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की खूबियों से अवगत हुए। एएमयू के शिक्षकों ने यहां की विशेष सभ्यता से अवगत कराया। इसके साथ ही यहां की ऐतिहासिक इमारतों एवं भवनों का भ्रमण कर इतिहास को समझने का प्रयास किया।
अमरीका की येल यूनिवर्सिटी, कनेक्टीकट और मैन यूनिवर्सिटी के 12 सदस्यीय छात्रों के एक दल ने एएमयू का भ्रमण किया। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. शाफे किदवई ने एएमयू में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अमरीकी छात्र दल से बातचीत करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष तथा इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. रिजवान खान ने उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के चरित्र निर्माण पर बल देते हुए कहा कि एएमयू में इन दोनों बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने अमरीकी दल से आग्रह किया कि वह एएमयू में अधिक समय बिताएं, ताकि वह यहां की विशेष सभ्यता और ऐतिहासिक महत्व को ठीक से समझ सकें। प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर तथा यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद ने अमरीकी दल को विश्वविद्यालय की विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों और स्थलों का भ्रमण कराया। अमरीकी दल ने एएमयू की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों की सराहना की तथा अमरीका व अन्य देशों के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ सांस्कृतिक व शैक्षणिक संबंधों को सुदृढ़ करने पर बल दिया।