{"_id":"5cfd6e41bdec22072d1bae3c","slug":"156011269719-aligarh-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत पर बैठे कंडक्टर को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत पर बैठे कंडक्टर को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली के शाहपुर कुतुब मोहल्ले में एक प्राइवेट बस के परिचालक को सिर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से करंट लग गया। हादसे में झुलसे युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
रविंद्र उर्फ तन्ना (22) पुत्र पप्पू निवासी बरौली पत्ते खां, मडराक प्राइवेट बस पर कंडक्टर था। शनिवार की शाम को बस मडराक से वैष्णो देवी धाम जाने को निकाली। बस चालक के अनुसार मडराक से सवारियां भरने के बाद कोतवाली के शाहपुर मोहल्ला से श्रद्धालुओं को लेने जा रहे थे। रविंद्र बस की छत पर बैठा था। शाहपुर कुतुब में घुसते समय बिजली के तार रविंद्र के सिर से लग गए। इससे उसकी शरीर में तेज करंट दौड़ गया। रविंद्र की चीख सुन बस को रोका तो वह अचेत हालत में बस छत पर ही गिर पड़ा।
तत्काल बस में मौजूद श्रद्धालुओं की मदद से उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। इधर, सूचना पर रविंद्र के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने हादसे से आक्रोशित होकर हंगामा काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सांत्वना देकर शांत किया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।