{"_id":"5cf42f23bdec22076a49b3cc","slug":"15595067205-aligarh-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी हॉक्स लायंस ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी हॉक्स लायंस ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित सिटी हॉक्स कप अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिटी हॉक्स लायंस ने सिटी हॉक्स टाइगर्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्यातिथि अशोक सक्सेना, शाहिद अली, मुनेश जैन, प्रमेंद्र जैन ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
टाइगर्स के कप्तान लक्ष्य जैन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लायंस ने दीपांशु जादौन के अर्धशतक की बदौलत 21.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। विशाल पचौरी ने 29 रन की पारी खेली। टाइगर्स की ओर से कुणाल वार्ष्णेय व समर्थ गुप्ता ने तीन-तीन व प्रकाश वर्मा ने दो विकेट झटके। जवाब में टाइगर्स की टीम 54 रन पर ढेर हो गई। लायंस ने 93 रन से मैच जीत लिया।
मयंक व भव्य ने तीन-तीन विकेट झटके। दीपांशु जादौन को प्लेयर ऑफ द मैच, भव्य जैन को स्टार प्लेयर ऑफ द मैच व कुणाल वार्ष्णेय को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर उपेंद्र वार्ष्णेय, प्रशांत माहेश्वरी, संजय जैन, रविंद्र जैन, अजय शर्मा, अमित सराफ, विकास अग्रवाल, सिद्धार्थ गौड़, पीयूष वार्ष्णेय, विशाल सक्सेना, मुकेश जैन, हिर्देश सारस्वत, अभिषेक बाथम, अनुराग गोयल, सुधांशु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।