{"_id":"5cf04968bdec22078c3703ad","slug":"1559251351151-99-aligarh-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.99 करोड़ का बकायेदार था सांकरा में बालू खनन का ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.99 करोड़ का बकायेदार था सांकरा में बालू खनन का ठेकेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांव सांकरा में बालू खनन के ठेकेदार का ठेका 1.09 करोड़ की रायल्टी के बकाये के चलते डीएम ने निरस्त कर दिया। ठेकेदार पर तीसरी किश्त का 30 लाख तो चौथी किश्त का 79.65 लाख रुपया बकाया था। खनन विभाग उसे जनवरी से लगातार नोटिस दे रहा था। 1.81 करोड़ के बकायेदार एक अन्य ठेकेदार ने डीएम के कड़े रुख को देखते हुए एक करोड़ रुपया जमा कर दिया है। शेष धनराशि जल्द देने का वायदा किया है।
खनन विभाग जनवरी 2019 से गंगा की खादर वाले गांव सांकरा में बालू खनन के लिए अधिकृत ठेकेदार जितेंद्र वार्ष्णेय पर रायल्टी की किश्तें जमा कराने के लिए नोटिस दे रहा था। जब अप्रैल माह तक ठेकेदार ने बकाया 1 करोड़ नौ लाख 65 हजार रुपया वापस नहीं किया तो डीएम ने तीन मई को आदेश जारी कर उसका ठेका निरस्त कर दिया।
जिला खनन अधिकारी आरके संगम ने बताया कि एक अन्य ठेकेदार मंजीत चावला पर 1 करोड़ 81 लाख आठ हजार रुपये का बकाया था। डीएम के सख्त रुख को देखते हुए ठेकेदार ने एक करोड़ रुपया रायल्टी जमा करा दी है। शेष धनराशि जल्द जमा कराने को कहा है।