{"_id":"5cf0495bbdec22076759fff1","slug":"155925133817-aligarh-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गृहकर में मनमाने तरीके से वृद्धि करने और नगर निगम पार्षदों के बोर्ड की बैठक नहीं बुलाने के विरोध में गुरुवार को भाजपा के पार्षदों ने जवाहर भवन स्थित महापौर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही महापौर मुर्दाबाद लिखी तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान महापौर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बाद में महापौर को मांग पत्र प्रेषित किया है, जिसमें पार्षदों के बोर्ड का विशेष अधिवेशन बुलाने की की मांग की है।
भाजपा पार्षद दल और कार्यकारिणी के उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन, नेता सदन वीरेंद्र सिंह, मुख्य सचेतक अनिल सेंगर, उप नेता सदन शेर सिंह सैनी, सचेतक सूरज माहौर, कविता शर्मा ने बताया कि निगम अधिकारियों ने शुरू से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव कर मौजूदा सत्र 2019-20 के गृहकर बिलों पर पहले से मिलने वाली छूट को समाप्त कर दिया गया है।
2017 में भी गृहकर में बढ़ोत्तरी की गई थी। इससे संबंधित अन्य विषय भी है जिसके संबंध में पार्षद विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग कर रहे हैं। इसी की मांग के चलते गुरुवार को महापौर कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। पार्षदों का आरोप है कि अधिवेशन नहीं बुलाने के पीछे महापौर और अधिकारियों की मिली भगत है।
विज्ञापन
यह लोग नहीं चाहते हैं कि जनता की समस्याओं पर विचार हो। महापौर से इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की गई है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि वैभव गौतम, विजय तोमर, देव कुमार, हेमंत गुप्ता, अनिल सेंगर, सुरेंद्र कुमार पचौरी, दिनेश गुप्ता, प्रीती शर्मा, आशा गौतम, मीनेश आदि मौजूद थे।