{"_id":"5c1bebe0bdec2257022f8cfe","slug":"15453337642034-gabhana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 साल बाद मिला गभाना हॉट पैठ को उपमंडी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 साल बाद मिला गभाना हॉट पैठ को उपमंडी का दर्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गभाना कस्बे में बनी हाट पैठ को 34 साल बाद उपमंडी का दर्जा मिल गया। उपमंडी का दर्जा घोषित होने की खबर मिलते ही आढ़तियों ने मिठाई बांटी। इसके साथ ही विधायक ठा. दलवीर सिंह का भी आभार जताया, जिनके प्रयास से हाट पैठ को उपमंडी का दर्जा मिला है।
कस्बे में हाट पैठ 1984 में बनी थी। करीब दो साल तक काम चलने के बाद हाट पैठ बंद हो गई। वर्ष 2008 में फिर से हाट पैठ शुरू हुई। इसका पूरा काम खैर मंडी से ही संचालित होता आ रहा है।
इससे आढ़तियाें को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तिया विधायक ठॉ. दलवीर सिंह से उपमंडी का दर्जा दिलाने की मांग करते आ रहे थे। गभाना हाट पैठ से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूला जा रहा था, बावजूद इसके कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता ने बताया कि विधायक दलवीर सिंह के प्रयास से शासन से गभाना को उपमंडी का दर्जा दिए जाने का अध्यादेश जारी कर दिया गया है।
आढ़त संघ के अध्यक्ष नाहर सिंह, बाबू सिंह प्रधान, विपिन कुमार सिंह, गणेश दत्त उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार सिंह, विनोद गुप्ता, नीरज गुप्ता, भ्रगुराज सिंह, शिवकुमार सिंह, कृष्ण कुमार, पिंकी सिंह, अमित शर्मा, मुनेश कुमार सिंह, कालू ठाकुर, दुर्गपाल सिंह, मनवीर सिंह, गवेंद्र सिंह, श्याम बाबू ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।