{"_id":"5c0d6707bdec2241b6288713","slug":"154438225510-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन की राशि का कर लिया दुरपयोग, लेकिन कर दी आवास आवंटित न होने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन की राशि का कर लिया दुरपयोग, लेकिन कर दी आवास आवंटित न होने की शिकायत
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
गांव ताजपुर के एक व्यक्ति ने आवास के लिए आवंटित की गई एक लाख दस हजार रुपये की धनराशि का दुरुपयोग कर लिया और आवास का निर्माण भी नहीं कराया। इस मामले में सजा भुगतने के बाद भी इस व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर आवास आवंटित न किए जाने की फिर से झूठी शिकायत भी कर दी।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने शिकायत की जांच रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंपी है, जिसमें शिकायत को झूठा और निराधार बताया गया है।
गौरतलब हो कि, आईजीआरएस पोर्टल पर सादाबाद क्षेत्र के गांव ताजपुर के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वर्ष 2011 की सूची में उसका नाम है, लेकिन उसे अभी तक आवास आवंटित नहीं किया गया है।
इस शिकायत के संबंध में खंड विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र गौतम को शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए थे। शिकायत का निरस्तारण करते हुए एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने खंड विकास अधिकारी को दी गई शिकायत की जांच रिपोर्ट में बताया कि जिस व्यक्ति द्वारा जो शिकायत की गई है, वह निराधार है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति को पहली किस्त के रूप में 40 हजार, दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार की राशि पूर्व में ही उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन इसने आवास का निर्माण नहीं कराया है और धनराशि का दुरुपयोग कर लिया गया है।
पूर्व सचिव द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई थी, जिसमें इस व्यक्ति को एक माह की सजा भी हो चुकी है। लेकिन यह व्यक्ति बार बार निराधार और असत्य शिकायत करता रहता है।