फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मिड डे मील खाकर घर चले गए विद्यार्थी, हेड मास्टर से मांगा स्पष्टीकरण

मिड डे मील खाकर घर चले गए विद्यार्थी, हेड मास्टर से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 11 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मिड डे मील खाकर घर चले गए विद्यार्थी, हेड मास्टर से मांगा स्पष्टीकरण
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। सीडीओ के निर्देशों के क्रम में खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़नई, प्राथमिक विद्यालय मड़नई, प्राथमिक विद्यालय एदलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय एदलपुर और प्राथमिक विद्यालय लोकेरा का निरीक्षण किया।

एबीएसए ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़नई में सुबह 9.20 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कुल पंजीकृत 45 बच्चों के सापेक्ष 18 उपस्थित मिले। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अब्दुल वसीम बेग विद्यालय में 9.25 पर उपस्थित हुए। इनको कठोर चेतावनी के साथ भविष्य में समय से विद्यालय में आने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में ग्राम प्रधान ने विद्यालय कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालय में इंटरलॉकिंग और पौधा रोपकर पार्क का विकास कराया।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों में टाइल्स लगवाई जा रही हैं। प्राथमिक विद्यालय मड़नई में 9.30 बजे विष्णु कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक देर से उपस्थित हुए। उनको समय से विद्यालय आने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय एदलपुर का 10.20 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया गया। कुल पंजीकृत 60 बच्चों के सापेक्ष 31 उपस्थित मिले। विद्यालय में स्थित दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष में कबाड़ा भरा हुआ था। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए कि तत्काल ग्राम प्रधान से संपर्क कर उक्त कबाड़े को ग्राम सभा की खुली बैठक में नीलाम कराएं और नीलामी से प्राप्त धनराशि को एसएमसी के खाते में जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम 15 दिन में कराया जाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय एदलपुर में सुबह 11.10 बजे कुल पंजीकृत 29 बच्चों के सापेक्ष 13 उपस्थित मिले, जो कि कम थे। शिक्षक डायरी नही बनी थी। थी। प्राथमिक विद्यालय लोकेरा में दोपहर 12.30 बजे प्रधानाध्यापक ने बताया कि 3-4 बच्चे आए थे जो खाना खाकर चले गये हैं। 11.30 बजे बच्चे विद्यालय से क्यों चले गये? इस संबंध में प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण समय से नहीं देने एवं संतोषजनक नहीं होने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed