{"_id":"5b995e6d867a550138569cd3","slug":"15367778216-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नजर आया मगरमच्छ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नजर आया मगरमच्छ।
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज स्थित चामुंडा मंदिर के पीछे बुधवार की शाम को तालाब के किनारे मगरमच्छ को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। शोर सुनकर और भीड़ को देखकर मगरमच्छ तालाब में चला गया।
बता दें कि जब भी अत्यधिक बारिश होती है तो मगरमच्छ निकल आते हैं। गत वर्ष पंत चौराहे के पास पेट्रोल पंप के निकट गंदे नाले में मगरमच्छ का बच्चा मिला। इसको पकड़ने के लिए आगरा से आई टीम कई दिन लगी रही, लेकिन हाथ नहीं आया। बुधवार को मंदिर के पीछे तालाब, जो कि बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ है, के किनारे मगरमच्छ नजर आया।
खबर फैलते ही तालाब पर काफी भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे तक यह मगरमच्छ दिखाई दिया। उसके बाद तालाब में लापता हो गया। सबसे बड़ा बड़ा खतरा तालाब के पास बसी आबादी के बच्चों को है। बच्चे अक्सर तालाब के किनारे आकर खेलते हैं।