फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गीत कविता के प्राण हैं।

गीत कविता के प्राण हैं।

Sat, 21 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गीत कविता के प्राण हैं।
जब नीरज ने कहा था कि गीत की लौ को रौशन रखना विष्णु...
विज्ञापन

सब हेड
प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने साझा किए नीरज के साथ के अनछुए पहलू

3 फोटो हैं।
सिकंदराराऊ।
गीत सम्राट गोपालदास नीरज का निधन साहित्य की दुनिया के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उनके गीत सदियों के लिए अमर हैं। नीरज के निधन से व्यथित प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने शुक्रवार को नगर स्थित अपने क्लीनिक पर कविराज नीरज के साथ बिताए अनछुए पहलुओं को साझा किया।
डॉ. विष्णु सक्सेना ने कहा कि गीत कविता के प्राण हैं औश्र कवि सम्मेलन की आत्मा हैं। हास्य एवं वीर रस कवि, सम्मेलन का शरीर तो हो सकते हैं लेकिन आत्मा नहीं। जिस दिन गीत समाप्त हो जाएंगे, कवि सम्मेलन खत्म हो जाएंगे। नीरज जी उन्हें गीत रूपी आत्मा में को बचाकर रखने की सीख दी थी।
विज्ञापन

डॉ. विष्णु ने बताया कि जब वह कक्षा पांच में पढ़ते थे तब पिता नारायण प्रकाश के साथ कवि सम्मेलन सुनने जाते थे। वहां नीरज जी की कविताएं और गीत सुनकर वह मंत्रमुग्ध हो गए। उस दिन कवि बनने की ठान ली थी। 1992 में बरेली में एक कवि सम्मेलन में उनके गीत से प्रभावित होकर नीरज जी ने उनकी पीठ-थपथपाई थी। उन्हाेंने माला पहनाकर कहा था कि यह खुशी की बात है कि विष्णु मेरे जिले के हैं (उस समय सिकंदराराऊ अलीगढ़ जिले में था)। अब मुझे लग रहा है कि गीत की लौ मेरे बाद नहीं बुझेगी। डॉ. विष्णु कहते हैं कि वह पल अविस्मरणीय था। डॉ. विष्णु ने नीरज जी की याद में एक गीत भी समर्पित किया है...।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग बिरंगे इस जीवन में ,
कुछ रंग फीके कुछ रंग गहरे,
कुछ रंग आवारा बादल से,
कुछ रंगों पर बैठे पहरे,
कर्म भूमि की इस दुनिया में ,श्रम तो सबको करना होगा,
प्रभु तो सिर्फ लकीरें देता, रंग हमको ही भरना होगा,
जीवन के रूठे पन्नों में भरने होंगे रंग सुनहरे...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed