{"_id":"5b4a51284f1c1b45748b4d07","slug":"15315970944-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिसावर में गिरी मकान की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिसावर में गिरी मकान की छत
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
ग्राम पंचायत बिसावर के मजरा गांव नगला छत्ती में शनिवार को हुई तेज बारिश की वजह से एक पक्के मकान का एक कमरा भरभराकर गिर पड़ा। कमरे की छत गिरने से हुई आवाज के साथ ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई नहीं था, नहीं तो भयंकर हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक गांव नगला छत्ती में विक्रम सिंह पुत्र भगवान सिंह का मकान है। रात को बिजली न होने की वजह से विक्रम सिंह और घर के सभी सदस्य सामने ही बने अपने दूसरे मकान में सोए हुए थे। सुबह करीब पांच बजे अचानक विक्रम सिंह के पुराने मकान के एक कमरे की छत भराभर कर गिर गई।
कमरे में रखा काफी सामान मलबे के नीचे दब गया। गनीमत यही रही कि विक्रम सिंह इस कमरे में नहीं सोए थे। नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।