फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ‘अन्य विवि में मिलता है दलितों को आरक्षण तो एएमयू में भी मिलना चाहिए’

‘अन्य विवि में मिलता है दलितों को आरक्षण तो एएमयू में भी मिलना चाहिए’

Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
‘अन्य विवि में मिलता है दलितों को आरक्षण तो एएमयू में भी मिलना चाहिए’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में टिकट किसको दिया जाएगा और गठबंधन की क्या स्थिति होेगी, यह राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। उन्होंने कहा कि अब माहौल पूरी तरह से बसपा के पक्ष में है और केंद्र व प्रदेश सरकार से जनता बेहद परेशान हैं। वह यहां पत्रकारोें से वार्ता कर रहे थे। एएमयू में दलित आरक्षण को लेकर उन्होेंने कहा कि इस प्रकरण की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है लेकिन यदि अन्य विवि में दलितों को आरक्षण मिलता है तो यहां भी मिलना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य भाजपा नेताओं ने जुमलेबाजी कर केंद व प्रदेश में भाजपा की सरकार बना ली लेकिन जुमलेबाजी ज्यादा दिन तक नहीं चलती। देश और प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है। लोगों से वादा किया गया कि उनके खाते में 15-15 लाख रुपये आने वाले हैं लेकिन अभी तक नहीं आए। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। भाजपा अब तरह-तरह की जुमलेबाजी कर और फार्मूले अपनाकर पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के लोगों के वोट भी झूठ के सहारे हासिल करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इस पार्टी के लोगों की इतनी गलत मानसिकता है कि एक तरफ तो वह हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर हिंदुओं के वोट हासिल करने की फिराक में रहती है तो वहीं कश्मीर में मुस्लिमों के साथ मिलकर सरकार बनाती है। इसलिए इस पार्टी पर लोगों का भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में माहौल इस समय बसपा के पक्ष में है। अब फिर से सर्वसमाज के लोग बसपा से जुड़ रहे हैं। बहन जी के कार्यकाल को लोग याद करते हैं। प्रदेश में जितना विकास बहन जी के कार्यकाल में हुआ। उतना कभी नहीं हुआ। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सब कुछ पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को पता है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अच्छे लोगों की फिर से पार्टी में वापसी हो रही है। जब उनसे यह पूछा गया कि बसपा हमेशा चुनाव में सबसे पहले अपने उम्मीदवार उतारती थी तो इस बार देरी क्यों हो रही है तोे उन्होंने कहा कि इस बार भी कुछ स्थानों पर प्रभारी बना दिए गए हैं। यहां के बारे में भी बहन जी ही निर्णय लेंगी। वह मंडलों में घूमकर संगठन की समीक्षा कर रहे है। इसी क्रम में वह हाथरस में आए हुए हैं।


एएमयू में दलित आरक्षण के मसले पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले कि उन्हें इस प्रकरण की पूरी जानकारी नहीं है लेकिन यदि सभी जगह मिलता है तो यहां भी दलितों को आरक्षण मिलता चाहिए। साथ ही उन्होेंने यह भी कहा कि भाजपा तरह-तरह के मुद्दे उछालकर लोगों को गुमराह कर वोट हासिल करने के प्रयास में रहती है। इस मौके पर मेयर मो.फुरकान, बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य सहित अन्य बसपा नेता मौजूद थे। यहां उनका जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed