फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1530 beds in the district for Corona patients

कोरोना मरीजों के लिए जनपद में 1530 बेड का इंतजाम

Thu, 15 Apr 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
1530 beds in the district for Corona patients
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद में 1530 बेड का इंतजाम कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों में 72 बेड कोविड चिकित्सा के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने एवं देश के हालात देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहले से ही इंतजाम में जुटे हैं, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए चिन्हित निजी एवं सरकारी चिकित्सालयों में 1530 बेड का इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। वर्तमान में सप्लाई भी सुचारू रूप से मिल रही है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक एवं स्टाफ की आठ टीमें ड्यूटी के लिए तैयार हैं। संविदा पर स्टाफ रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें पहले से कार्य कर रहे कर्मियों को वरीयता दी जाएगी। कोविड मरीजों को लाने एवं ले जाने के लिए 19 (108) एंबुलेंस एवं एक एएलएस एंबुलेंस उपलब्ध हैं। सीएमओ ने कहा कि कोविड संक्रमण को देखकर घबराएं नहीं। कोविड लक्षण आते ही जांच एवं इलाज के लिए कोविड कमांड सेंटर (05712420100) में सूचित करें। आस-पास कोरोना केस पाए जाने की स्थिति में संपर्कियों की जांच में सहयोग करें। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जल्द से जल्द टीका लगवा कर स्वयं एवं प्रियजनों को संक्रमण से सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed