फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सादाबाद में धमाके के साथ फुंके दो ट्रांसफॉर्मर, आग की लपटों से मचा हड़कंप

सादाबाद में धमाके के साथ फुंके दो ट्रांसफॉर्मर, आग की लपटों से मचा हड़कंप

Sun, 17 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में धमाके के साथ फुंके दो ट्रांसफॉर्मर, आग की लपटों से मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


सादाबाद की बिजली आपूर्ति को ग्रहण लग चुका है। शनिवार को एक ही दिन में दो ट्रांसफॉर्मरों में आग लग गई। सुबह एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई तो शाम को एक अन्य ट्रांसफॉर्मर धूधू कर जल उठा। ट्रांसंफॉर्मर से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक ट्रांसफॉर्मर आग का गोला बना रहा। आधा घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर में आग से सादाबाद की बिजली पूरे दिन बाधित रही। दिन के 12 घंटों में बमुश्किल लोगों को दो से तीन घंटे की ही आपूर्ति मिल सकी।

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सब्जी मंडी तिराहे पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग से ट्रांसफॉर्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद पूरे कस्बे की बिजली करीब पांच घंटे तक गुल रही। मौके पर जेई अमित कुमार ने पहुंचकर फुंका हुआ ट्रांसफॉर्मर बदलवाया और लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


इसके बाद शाम करीब सवा आठ बजे सिनेमा हॉल के सामने पुलिया पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई। आग इतनी अधिक भयंकर थी कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आधा घंटे तक ट्रांसफॉर्मर धूधू करके जलता रहा। आग की ऊंची लपटें लोगों की धड़कनों को बढ़ाती रहीं। ट्रांसफॉर्मर की आग से केबलों में भी आग लग गई। सूचना बिजली अफसरों तक पहुंची तो आनन फानन में बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे बाद पहुंची दमकल ने ट्रांसफॉर्मर की आग पर काबू पा लिया। इधर, समाचार लिखे जाने तक पूरे नगर की बिजली गुल थी। भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग परेशान हो उठे। लोगों का कहना था कि यदि बिजली महकमे ने गर्मी से पूर्व ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान कर दिया होता तो न तार टूटकर गिरते और न ट्रांसफॉर्मर फुंकते। फिलहाल, ट्रांसफॉर्मरों में लग रही आग और आए दिन टूट रहे तारों को लोगों ने बिजली महकमे की लापरवाही करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed