फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   100 नई इकाईयां खुलने की उम्मीद

100 नई इकाईयां खुलने की उम्मीद

Sun, 17 Jun 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
100 नई इकाईयां खुलने की उम्मीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) एरिया में निकट भविष्य में सौ से अधिक नई इकाईयां खुलने की उम्मीद है।

यूपीएसआईडीसी एरिया में वर्षों से प्लाट लेकर इकाई स्थापित नहीं करने वाले लोगों को लेकर शासन सख्त है। पिछले साल से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। पहले उन्हें प्लाट में इकाई लगाने का समय दिया गया।

शासन के निर्देश एवं विभागीय कार्रवाई के बाद खलबली मच गई। कुछ लोगों ने इकाई लगाकर तथा काम शुरू कर अपने प्लाट बचाए। बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित समय में इकाई लगाकर उत्पादन शुरू करने के प्रति उदासीन रहे।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के प्लाट दूसरों को ट्रांसफर कर दिया गया। यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके राय ने बताया कि जो प्लाट ट्रांसफर हुए हैं, उसमें नई इकाईयां लगेगी। जानकारों की माने तो ट्रांसफर प्लाटों की संख्या 100 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 20 एकड़ जमीन खाली
यूपीएसआईडीसी के छेरत स्थित सीडीएफ में करीब 15 से 20 एकड़ भूमि खाली है। यह सूचना यूपीएसआईडीसी द्वारा प्रशासन को दी गई है। दरअसल शासन द्वारा स्थानीय प्रशासन से खाली जमीन के बारे में पूछा गया था। उसके बाद यूपीएसआईडीसी द्वारा प्रशासन के पास रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed