{"_id":"5aca87054f1c1bf5618b65b3","slug":"151523222277-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के स्कूलों में होगी एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के स्कूलों में होगी एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई होगी। इसे लेकर डीआईओएस ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।
वहीं डीआईओएस ने रविवार को शहर के कुछ बुकसेलरों के यहां निरीक्षण भी किया और यह देखा कि वहां एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध हैं या नहीं। इससे बुकसेलरों में खलबली मच गई। उनके साथ कई कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी शामिल थे।
शासन की नीति का हवाला देते हुए उन्होंने आदेश में कहा है कि क क्षा 9 से 12 तक के विभिन्न विषयों की कुल 31 पाठ्य पुस्तकों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर प्रचलन में लाने का निर्णय लिया गया है। उन्होेंने मुद्रकोें की लिस्ट भी आदेश में संलग्न करते हुए सभी विद्यालयों में इन्हीं पाठ्यपुस्तकों से पढ़ाई कराई जाए। किसी भी दशा में अन्य पाठ्यपुस्तकों से पढ़ाई न कराई जाए।
उन्होंने बताया कि प्रकाशकों में राजीव प्रकाश 19 लाउदर रोड इलाहबाद, रवि ऑफसेट प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स प्राइवेट लि.आगरा, पीतांबर बुक्स प्राइवेट लिमिटेड झांसी व जनरल आफसेट प्रिटिंग प्रेस इलाहबाद शामिल हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन करें वरना उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, रविवार की शाम को डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा व कुछ प्रधानाचार्यों ने यहां अचल ताल व आस-पास के इलाके में बुकसेलरों की दुकानों का निरीक्षण किया। इससे वहां खलबली मच गई। डीआईओएस ने वहां यह देखा कि बुकसेलरों पर एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध हैं या नहीं। वह कहीं कोर्स से बाहर की किताबें व गाइड तो नहीं बेच रहे। काफी देर तक निरीक्षण के बाद टीम बुकसेलरों को हिदायत देकर वहां से चली गई। टीम में गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.दीपक पालीवाल, डॉ.अनूप शर्मा, डॉ.मधु गौड़ आदि शामिल थे।