{"_id":"5a57bd6a4f1c1b28198b473f","slug":"151515699562-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के लिए आठ और स्कूल बसों के रूट निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के लिए आठ और स्कूल बसों के रूट निर्धारित
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) बैठक में रोडवेज बसों के लिए आठ नये रूट तय कर दिए हैं। अब इन रूटों पर केवल रोडवेज की बसें ही दौडे़ंगी। कुल 47 नये परमिट जारी किए गए हैं, जिसमें 20 राष्ट्रीयकृत राज्यमार्ग, 8 राज्यमार्ग और 19 अन्य मार्गों से संबंधित हैं।
परमिट ट्रांसफर करने के 14 आवेदनों पर भी फैसला किया गया। कुछ रूट पर रोडवेज के साथ निजी बसों को भी परमिट दिए गए हैं। जिनका आवेदन नियमानुसार औचित्यपूर्ण माना गया है।
शहर में किसी भी बस को कोई नया परमिट जारी नहीं किया गया है, क्योंकि शहरी क्षेत्र में ई रिक्शा, ऑटो, छोटा हाथी, मैक्स और अन्य वाहनों की संख्या पहले से ही काफी ज्यादा है। ई रिक्शा पर परमिट नियम नहीं होने से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आरटीए की बैठक लगभग छह घंटे तक चली। यहां जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद, परिवहन आयुक्त आगरा एपी सिंह, रोडवेज के आरएम अतुल त्रिपाठी और आरटीओ राधेश्याम सहित कुछ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में महत्वपूर्ण फैसलों पर ही मुहर लगाई गई। मंडलायुक्त ने बताया कि स्कूली बसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इनके रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। निर्धारित रूटों से अलग जाने पर इनके विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई होगी।
स्कूलों और अलग-अलग रूटों पर दौड़ रहे पुराने वाहनों पर भी शिकंजा कसा जाएगा, जो अब अनफिट हो चुके हैं ताकि प्रदूषण कम से कम हो। ऐसे वाहनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस की बसों के नये आवेदन आने पर ये फैसला लिया गया है।
हाईकोर्ट में विचाराधीन मामलों, अदालत से जारी स्टे और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल दिल्ली (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन के क्रम कुछ और फैसले हुए हैं।