फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जयगंज में फिर एक दबंग खल्लास

जयगंज में फिर एक दबंग खल्लास

Thu, 24 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
जयगंज में फिर एक दबंग खल्लास
जयगंज में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


--प्वाइंटर--
कन्फैक्शनरी संचालक दबंग से एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा, दुकान से बुलाकर मारी गोली

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। युवाओं की गुटबाजी और रंगदारी विवाद में खूनी खेल के लिए कुख्यात जयगंज में फिर एक दबंग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात कन्फैक्शनरी संचालक मोहित यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्षों की ओर से भीड़ जमा हो गई। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन मोहित को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान परिजनों की सासनी गेट कोतवाल से जमकर नोक-झोंक हुई। जहां एसएसपी ने हस्तक्षेप कर विवाद निपटवाया। इधर, तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सासनी गेट के जयगंज मंदिर वाली गली का मोहित यादव (28) पुत्र पप्पू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह इलाके की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण दबंग छवि का था। परिजनों ने दबाव बनाकर उसे जयगंज अनाज मंडी में बीयर के ठेके बराबर कन्फैक्शनरी खुलवा दी थी। परिजनों के अनुसार मोहल्ले के ही सचिन यादव व उसका एक साथी मंगलवार देर शाम बीयर की दुकान पर आए थे। वहां उनका सेल्समैन से दुकान के बाहर खड़े होकर बीयर पीने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मोहित ने मध्यस्थता कर मसला निपटा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 10 बजे यह लोग लाल रंग की पल्सर बाइक पर फिर आए। उन्होंने आते ही मोहित को दुकान से बुलाकर कल के झगड़े को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसी विवाद में मोहित ने भी दबंग छवि के चलते धमकाने की कोशिश की। हमलावर तमंचा लेकर पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने मोहित के सीने में गोली मार दी। इसके बाद भाग गए। गोली लगते ही मोहित मौके पर गिर पड़ा और बाजार में शोर शराबे के बीच भगदड़ मच गई। आनन-फानन बाजार के लोगों की मदद से उसे मेडिकल पहुंचाया गया। खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां काफी संख्या में दोनों ओर से भीड़ जमा देख कोतवाली, देहली गेट व अन्य थानों का पुलिस बल बुला लिया गया। इधर, मेडिकल कॉलेज में कुछ देर के इलाज के बाद ही मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यहां जब कोतवाल सासनी गेट ने तहरीर देने की बात कही तो परिजनों की उनसे नोकझोंक हो गई। परिजन कहने लगे कि अब हम जो चाहेंगे, वही होगा। इसी बीच वहां पहुंचे एसएसपी ने हस्तक्षेप कर मसला निपटवाया। बाद में तहरीर आदि की औपचारिकता शुरू कराई गईं। देर रात तक मौके पर पुलिस बल जमा था। एसएसपी राजेश पांडेय के अनुसार आपसी विवाद में हत्या हुई है। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडेय कई थानों के फोर्स व पुलिस के साथ देर रात तक इलाके में डेरा जमाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

दबंगई और रंगदारी का था विवाद
हालांकि चर्चाएं तरह-तरह की हैं, मगर मोहित की हत्या की मूल वजह दबंगई की होड़ सामने आ रही है। एक तरफ मोहित पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वहीं उसकी हत्या में आरोपी सचिन भी उभरता हुआ दबंग है। इन दोनों में इसी बात की होड़ की चर्चा है कि कौन बड़ा दबंग है। अंदरखाने रंगदारी जैसा विवाद भी बताया जा रहा है। मगर इस बात पर कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। मोहित तीन भाई थे। इनमें रोहित व मोहित जुड़वा थे। पिता की मृत्यु हो चुकी है।

गौरव के बाद मोहित बना निशाना
अलीगढ़। जयगंज में इस तरह के मामूली विवादों में हत्याएं पहले भी हुई हैं। बात ज्यादा पुरानी नहीं, वर्ष 2014 में इसी तरह दरवाजे के सामने से निकलने पर हमलावरों द्वारा युवक गौरव यादव की हत्या की गई थी। उस हत्याकांड के बाद भी यादव बाहुल्य इलाके में तनाव के चलते जमकर हंगामा हुआ था। बता दें कि गौरव यादव को लेकर हमलावरों का यह विवाद था कि वह उनके इलाके में गलत मंशा से आता जाता है। इसी विवाद में दरवाजे के सामने से निकलने पर उसे गोली मार दी गई थी। जिसका मुकदमा आज भी चल रहा है।


-------

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज हत्या का आरोप
अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट के पला इलाके में बुधवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। देर शाम आए मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी है। बताया गया है कि हाथरस निवासी कृष्णा देवी की शादी पला निवासी महेश से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। बुधवार सुबह ससुराली उसे किसी बीमारी के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस पर परिजन शव वापस ले गए। इधर, देर रात आए परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सासनी गेट थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार पोस्टमार्टम व तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed