{"_id":"60b533218ebc3e7fff614311","slug":"15-arrested-15-in-custody-city-office-news-ali264386064","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ शराब कांडः अब तक 15 गिरफ्तार, 15 हिरासत में...ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ शराब कांडः अब तक 15 गिरफ्तार, 15 हिरासत में...ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन
जहरीली शराब बेचने वाले शराब तस्करों के खिलाफ जिले भर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अब तक पुलिस 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 15 सोमवार को हिरासत में ले लिए हैं। इधर, दो दिन से पुलिस रिमांड में चल रहे मुख्य तस्कर अनिल चौधरी व नरेंद्र से पूछताछ जारी है। पचास हजारी ऋषि की लगातार तलाश चल रही है। क्वार्सी व महुआ खेड़ा में मौतों को लेकर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
अब तक लोधा, खैर, टप्पल, पिसावा, जवां, हरदुआगंज व अकराबाद में दर्ज मुकदमों को लेकर 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से अनिल व नरेंद्र रिमांड पर हैं। सोमवार को 15 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें खैर पुलिस ने लक्ष्मण गढ़ी खैर का उदयराम, टप्पल पुलिस ने संगम विहार क्वार्सी का हेमंत दुबे, अरुण कुमार निवासी शिकारपुर बुलंदशहर, क्वार्सी पुलिस ने चंदनिया से महिला सपना उर्फ शिवा, कालीचरण, लक्ष्मी देवी, सरोज, ममता, रतन, बाबू, भाजपा नेता रविंद्र पाठक उर्फ रिंकू निवासी सासनी गेट, मुकेश व महुआ खेड़ा पुलिस ने राजबहादुर को हिरासत में ले रखा है। इनमें कुछ शराब ठेकेदार हैं, कुछ सेल्समैन तो महिलाओं में ज्यादातर घरों में शराब लाकर बेचने की आरोपी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि चार दिन पहले मौतों का शोर मचने के बाद भाजपा नेता रविंद्र पाठक के ठेके से महिलाओं को शराब पहुंचाई गई। इधर, मौतों को लेकर क्वार्सी व महुआ खेड़ा में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। इधर, लोधा पुलिस ने दिगपाल व उदयराम को जेल भेज दिया है। उनकी निशानदेही से दुनाई के जंगलों से शराब भी बरामद की है।
फैक्टरी पकड़े जाने के बाद और नाम प्रकाश में आए
पुलिस द्वारा अधौन में शराब फैक्टरी पकड़े जाने के बाद आधा दर्जन और नाम प्रकाश में आए हैं। जिनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।