{"_id":"593413bd4f1c1bb1118b45a6","slug":"1496585162122-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2
Updated Sun, 04 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होगा खेल प्रशिक्षण शिविर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो जाएगा। महीनों से सुस्त पड़ी खेल गतिविधियों को रफ्तार मिलने लगेगी।
स्टेडियम में फरवरी से खेल प्रशिक्षण बंद है। चार महीने के बाद एक बार फिर से खेल प्रशिक्षण शिविर हो रहे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि स्टेडियम में पहली बार साइकिलिंग प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक मिले हैं। करीब दो साल के बाद क्रिकेट के लिए खेल प्रशिक्षण शिविर और प्रशिक्षक मिले हैं।
इसके अलावा बैडमिंटन, हॉकी, फुटबाल, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती का प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इन खेलों के लिए प्रशिक्षक के नाम तय हो चुके हैं, ये लोग पांच जून को स्टेडियम में आमद दर्ज करा सकते हैं, क्योंकि आठ जून तक सबको अपनी नियुक्ति संबंधी कागज जमा करने को कहा गया है, अगर वह ऐसा नहीं करेंगे, तो उनकी नियुक्ति निरस्त करके खेल निदेशालय को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि सोमवार को ज्यादातर प्रशिक्षक अपना कार्यभार संभाल लेंगे। इसके बाद खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो जाएगा। खेल निदेशालय से नियुक्त प्रशिक्षक स्टेडियम में अपनी आमद दर्ज कराकर सुस्त पड़ी खेल गतिविधियों को रफ्तार देंगे।