{"_id":"593323bd4f1c1b843e8b463d","slug":"14965237218-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उउउ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उउउ
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण तपिश से बाइक सवार युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अतरौली (अलीगढ़)।
भीषण तपिश ने शनिवार दोपहर एक किसान की जान ले ली। कस्बे की बहरावद पुलिया के निकट बाइक सवार धुर्रा टोडरपुर निवासी युवक हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया।
बाइक समेत बेहोश होकर गिरे युवक को लोग अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि डाक्टर ने हार्टअटैक से मौत की बात है। बगैर पोस्टमार्टम कराए परिजन शव घर ले गए।
तहसील मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव धुर्रा टोडरपुर (मांड़पुर) निवासी रवि कुमार (36) पुत्र ओमप्रकाश शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह बाइक से घरेलू सामान खरीदने अतरौली जा रहे थे।
अतरौली में छर्रा मार्ग स्थित बहरावद की पुलिया के निकट जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी, बाइक समेत वहीं गिरकर बेहोश हो गए। लोग कुछ नहीं समझ पाए। मौके पर भीड़ लग गई। आनन-फानन कुछ लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रवि के परिवार में पत्नी, दो बेटा, तीन बेटी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी के अनुसार मौत हार्टअटैक से होना प्रतीत हो रही है। परिजनों ने बताया है कि पहले भी दो बार हार्ट अटैक पड़ चुका है। गर्मी भी बहुत है। हीटस्ट्रोक की भी संभावना है।