{"_id":"5932c14e4f1c1b31308b4580","slug":"149649852131-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी के दौरे को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की शुरू हुई निगरानी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
हाल में ही हुई कई घटनाओं में जिस तरह से विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा है और कुछ स्थानों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का विरोध भी हुआ है। ऐसे में खुफिया तंत्र इस पर भी पैनी निगाह रखी गई है किकहीं अलीगढ़ में विपक्षी इस तरह की योेजना तो नहीं बना रहे। इसे लेकर खुफिया तंत्र ने विपक्ष के स्थानीय मुख्य नेताओं की गतिविधियों पर निगाह रखना शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि हाल में ही सहारनपुर में घटना हुई और कुछ आपराधिक वारदातें हुईं। इस पर विपक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा था। पिछले दिनों जब मेरठ में सीएम दौरे पर गए थे तो उनका विरोध भी हुआ था। इसे लेकर भी खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।
अलीगढ़ शहर में सीएम पांच जून को एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में विपक्षी कहीं ‘गड़बड़ी’ न कर दें। इसे लेकर यहां सक्रिय विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
सपा, बसपा, कांग्रेस के प्रमुख नेता या कार्यकर्ता कहीं कोई गोपनीय बैठक कर किसी विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तो नहीं बना रहे। विपक्षी पार्टियों के आलाकमान ने कोई निर्देश तो नहीं दिए। इसकी विशेष रूप से छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी विपक्षी दल ने सीएम के विरोध का ऐलान नहीं किया है, लेकिन प्रशासन किसी को विरोध का मौका नहीं देना चाहता और इसे लेकर हर सावधानी बरती जा रही है।