फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सोमवार को छोड़कर बैंकों में 26 तक लगातार अवकाश

सोमवार को छोड़कर बैंकों में 26 तक लगातार अवकाश

Fri, 21 Dec 2018 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को छोड़कर बैंकों में 26 तक लगातार अवकाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यदि आपको बैंक का कोई काम है तो आपके पास मात्र सोमवार का दिन है। बाकी दिनों में बैंकों में अवकाश ही रहेगा। हालांकि शुक्रवार आज बैंक खुलेंगे, लेकिन आल इंडिया बैंक आफीसर्स कन्फैडरेशन की हड़ताल के चलते लेन देन से लेकर अन्य आवश्यक काम नहीं होंगे।

शनिवार को माह के चौथे शनिवार का अवकाश है और उसके बाद रविवार। सोमवार को बैंक खुलेंगे तो मंगलवार को क्रिसमस का अवकाश। इसके अगले दिन यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनरतले बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार आज आल इंडिया बैंक आफीसर्स कन्फैडरेशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इसके बावजूद बैंक खुलेंगे और कर्मचारी पहुंचेंगे। लेकिन सारी चाबियां आफीसर्स के पास होने के चलते लेन देन से लेकर अन्य आवश्यक कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानि कि लगभग अवकाश की सी स्थिति रहेगी। चौथा शनिवार होने के कारण शनिवार और फिर रविवार का अवकाश रहेगा। सोमवार को बैंक खुलेंगे तो मंगलवार को क्रिसमस का अवकाश है। बुधवार को यूनियन के बैनरतले बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते अवकाश रहेगा।

इसी क्रम में आठ व नौ जनवरी को विभिन्न विभागों की करीब 32 यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इसमें बैंक की दो यूनियन आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन एवं बैक इंप्लाइज फेडरेशन आफ इंडिया के छह लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे।


पैसा निकालना है तो जल्दी कीजिये
बैंकों में लगातार अवकाश के चलते पहले से ही धनाभाव में आम जनता के लिए सफेद हाथी बने तमाम एटीएम खाली होने की प्रबल संभावना है। यदि आप इस समस्या से नहीं जूझना चाहते हैं तो जल्द से जल्द नजदीकी एटीएम जाकर पैसा निकाल लीजिये। कही आपको पछताना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed