फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमके चैलेंजर ने जीती डॉ. कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी

एमके चैलेंजर ने जीती डॉ. कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी

Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एमके चैलेंजर ने जीती डॉ. कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी एमके चैलेंजर ने जीत ली।
रविवार को महुआ खेड़ा मैदान में खेले गए फाइनल में स्पोर्ट्स हब ने 181 रन बनाए। प्रज्ज्वल ने 77 रन बनाए। शेख व कासिम ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी एमके चैलेंजर ने 23.5 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाकर फाइनल जीत लिया। विनय कुमार ने 56 रन की पारी खेली।



ईशान ने तीन व नदीम ने दो विकेट झटके। विनय को मैन ऑफ द मैच हेमंत शर्मा ने दिया। मैन ऑफ द सीरीज गगन तिवारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ईशान, बैट्समैन अभिषेक जादौन, क्षेत्ररक्षक विशाल गोला, विकेटकीपर प्रेम यादव को दिया गया। मुख्य अतिथि विजडम पब्लिक स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर नितिन कुमार अग्रवाल रहे। इस मौके पर एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच मंसूर अहमद, कुलदीप गुप्ता, हेमंत शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन कुमार, मसूद जफर अमीनी, मुनेश राघव, अर्जुन सिंह फकीरा, मंजूर अहमद, विवेक मिश्रा, अंकुर चौधरी, संदीप, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed