फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   करूणा देवी को सपा महिला अध्यक्ष बनाया

करूणा देवी को सपा महिला अध्यक्ष बनाया

Thu, 30 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
करूणा देवी को सपा महिला अध्यक्ष बनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने करूणा देवी चौहान को अलीगढ़ की सपा महिला जिलाध्यक्ष बना दिया है। इससे पूर्व ये पद नौरीन खां के पास था। बुधवार को पूर्व नगर विधायक जफर आलम, प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई, जिलाध्यक्ष अशोक यादव और महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज ने इसकी संयुक्त रूप से घोषणा की। करूणा गुजरे दस वर्ष से खैर ब्लाक के गांव सुजान की प्रधान हैं।

सेंटर प्वाइंट स्थित रेस्टोरेंट में सपाइयों ने कहा कि उनका गठबंधन ही लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेगा। अब जनता भाजपा के फैसलों से आहत है और सरकार बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है। सपा इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर करूणा ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वो उसका निर्वहन करेगी। वार्ता में पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. कृपाल सिंह यादव,तेजवीर सिंह, मुंतजिम किदवई, दाशिन खान, खालिद चौधरी, अमर दीप, सलीम राजा, रूप सिंह, प्रभात सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed