{"_id":"5b09c3d14f1c1bfd6e8b4c09","slug":"141527366609-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... इगलास के दंपती से हाथरस में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... इगलास के दंपती से हाथरस में लूट
Updated Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने अलीगढ़-हाथरस बार्डर पर तमंचे के बल पर लूट लिया। वारदात के बाद इगलास व सासनी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। युवक ने सासनी थाने में तहरीर दी है।
गांव ताहरपुर निवासी दीपेश दीक्षित पुत्र रमेशचंद्र अपनी पत्नी रेखा दीक्षित के साथ बाइक से अपनी ससुराल गजीपुर (हाथरस) मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे जैसे ही दोनों दंपती बाइक से सासनी रोड पर अलीगढ़-हाथरस बॉर्डर के गांव बसगोई के समीप पीछे से अपाचे बाइक पर आए तीन सशस्त्र बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
बदमाशों ने दीपेश पर तमंचे की बट से प्रहार किया। जान से मारने की धमकी देकर महिला से तीन अंगूठी, पेंडल, मंगलसूत्र, कुंडल व एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पीड़ित ने अपने परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर थाना इगलास व सासनी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात थाना सासनी क्षेत्र के होने के कारण सासनी पुलिस पीड़ितों को अपने साथ कार्यवाही के लिए ले गई। पीड़ित ने थाना सासनी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।