फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में कमरे के बाहर छात्रों के फोटो लगने शुरू

एएमयू में कमरे के बाहर छात्रों के फोटो लगने शुरू

Mon, 15 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में कमरे के बाहर छात्रों के फोटो लगने शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों के कमरे के बाहर छात्रों के फोटो लगने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही हालों के प्रवेश द्वार पर रजिस्टर भी रख दिए गए हैं। हॉल के अंदर जाने वाले लोगों के नाम रजिस्टर में अंकित किए जा रहे हैं।

एएमयू के भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर के बाद एएमयू प्रशासन द्वारा छात्रावासों पर फोकस बढ़ा दिया गया है। गत दिनों एएमयू प्रशासन द्वारा कमरे के बाहर उसमें रहने वाले छात्रों का फोटो एलाटमेंट नंबर आदि के साथ लगाने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


कई हॉलों में इसका अनुपालन शुरू कर दिया गया है। कई कमरों के बाहर छात्रों के फोटो लगा दिए गए हैं। हॉल के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को रजिस्टर दे दिया गया है और बाहर से आने वाले लोगों का नाम-पता उस पर अंकित किया जा रहा है। छात्रावास के अंदर वाहनों के प्रवेश को भी रोक दिया गया है। अब निर्धारित स्थान पर ही वाहनों की पार्किंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed