फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष ने उगली आग

कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष ने उगली आग

Thu, 30 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष ने उगली आग
कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष ने उगली आग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह और राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल की मनमानी से कांग्रेस का जनाधार और प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मधुकर शर्मा के चुनाव प्रदर्शन के लिए भी यही दोनों नेता जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस मजबूत थी और आदिकाल तक मजबूत रहेगी।कांग्रेस कार्यकर्ता ने हमेशा क्षेत्रीय दलों और भाजपा से मुकाबला किया है। मधुकर शर्मा इस गलतफहमी में न रहे कि उनके लड़ने से कांग्रेस अलीगढ़ में मजबूत हुई है। ये गलतफहमी शुक्रवार को दूर हो जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि विजेंद्र सिंह और विवेक बंसल लगातार सभी संगठनों के जिला एवं महानगर अध्यक्ष बनाते रहे हैं। युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल भी यही बनाते हैं। इसके बाद भी पार्टी मजबूत क्यों नहीं हो रही है? मधुकर शर्मा 25 वर्षों से जनता के बीच नहीं थे, लेकिन उनको जबरदस्ती अवाम पर थोप दिया गया। अब हारने के डर से दूसरों का नाम उछाला जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, मेयर का टिकट नहीं मिलने के बाद परिवार की महिलाओं के साथ जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह को गहने पेश करने वाले मनोज सक्सेना ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मधुकर शर्मा तकरीबन डेढ़ लाख वोट से विजयी होंगे। इसके लिए पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस आलाकमान जल्द ही इसकी तैयारी करे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दोनों नेताओं ने बहुत मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed