{"_id":"59bc391e4f1c1b32688b4db5","slug":"141505507614-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारसौल में रिवाल्वर होटल पर छूटी, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारसौल में रिवाल्वर होटल पर छूटी, मारपीट
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारसौल में रिवाल्वर होटल पर छूटी, मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
सारसौल क्षेत्र में कुछ होटल रात में मयखाने में तब्दील हो जाते हैं। इनमें मारपीट की घटनाएं सामान्य बात है।
गुरुवार रात पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल में शराब पी रहे युवकों में आपस में विवाद हो गया। बताया गया है कि विवाद के बाद युवक चले गए। लेकिन एक युवक की रिवाल्वर होटल में ही रह गई।
कुछ देर बाद युवक वापस आए, लेकिन होटल संचालक ने किसी रिवाल्वर के बारे में जानकारी न होने की बात कही।
इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। थोड़ी दूरी पर ही पीसीआर वैन खड़ी थी, लेकिन उसने मामले में दखल नहीं दी। यह भी संभव है कि रिवाल्वर अवैध हो, क्योंकि पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।