{"_id":"5995f6294f1c1b8a2f8b46a3","slug":"141503000105-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, सड़क जाम
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, सड़क जाम
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
खैर। कोतवाली क्षेत्र में सोमना रोड स्थित गांव ऐंचना के बंबे व झाड़ियों में तीन गायों के अवशेष मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल नेता धर्मा भैया के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता और ग्रामीण सोमना में सड़क पर उतर आए। सड़क पर पेड़ काटकर डाल दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इससे जाम लग गया। एसपी देहात, एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के साथ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों ने जाम खुलवाया। पुलिस ने गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
बताते हैं कि गुुरुवार दोपहर गांव ऐंचना में कुछ ग्रामीण खेतों में कार्य कर रहे थे, तभी उन्हें बंबा के निकट झाड़ियों में गोवंश के अवशेष नजर आए। इस पर उन्होंने गांव में खबर की। बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सोमना रोड पर जाम लगा दिया। गोवंश के अवशेष मिलने की खबर से पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
एसडीएम विनीत उपाध्याय, सीओ तेजवीर सिंह, एसएसआई रामकुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच आसपास कई गांवों के लोग जाम में शामिल हो गए। इस पर एसपी ग्रामीण डा. यशवीर भी फोर्स के साथ पहुंच गए। अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे। एसडीएम एवं सीओ ने बताया कि गोवध अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।