{"_id":"598a1b894f1c1b00118b4799","slug":"141502223241-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कंटीले तारों में गोवंश का पैर कटने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कंटीले तारों में गोवंश का पैर कटने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटीले तारों से कटे गोवंश के पैर, थाने पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
थाना पालीमुकीमपुर के गांव गनेशपुर गोविंदपुर में किसानों द्वारा खेतों में लगाए गए कटीले तारों में उलझ कर गोवंश के पैर कट गए। रेजर तारों की चपेट में आने से अब तक दर्जनों गोवंश घायल हो चुके हैं।
इसके विरोध में बजरंग दल नेता रामकुमार आर्य, ठा. केदार सिंह के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना पालीमुकीमपुर का घेराव करते हुए हंगामा किया।
बजरंग दल नेता रामकुमार आर्य ने कहा कि कुछ किसानों ने खेतों में रेजर तार लगाए हैं। तार तेज धार वाला है। इन तारों में फंसकर गोवंश के पैर अथवा गर्दन कट जाती है। इन रेजर तारों में फंसकर मंगलवार को गोवंश के आगे के पैर कट गए। इससे गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर ठा. केदार सिंह, रूपेश पंडित बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। चिकित्सक बुलाकर घायल गोवंश का इलाज कराया, हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद कार्रवाई की मांग करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव और हंगामा किया।
विज्ञापन
कहा कि फसल की रखवाली के लिए किसानों के पास और भी विकल्प हैं। यह जानलेवा तार हटवाए जाएं। ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व गोहत्या के प्रयास जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए। एसओ अजीत सिंह ने समझाकर लोगों को शांत किया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।