{"_id":"5c2d17c1bdec2256fd70fe25","slug":"131546459073-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ टाइटंस ने स्पार्टन को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ टाइटंस ने स्पार्टन को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित गोपाल यादव मेमोरियल अंडर-16 वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अलीगढ़ टाइटंस ने अलीगढ़ स्पार्टन को चार विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। सीरीज में गौरांग को प्लेयर ऑफ द मैच व कुशाग्र गोदानी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
25-25 ओवर के मैच में स्पार्टन के कप्तान हनी चौधरी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी पूरी टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। हिमांशु शर्मा (25), हर्ष शर्मा (22) व अमन कुमार (20) ने योगदान किया।
टाइटंस के चाइनामैन गेंदबाज गौरांग प्रजापति ने चार, कुशाग्र गोदानी ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी टाइटंस की टीम ने 22 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
राहुल शर्मा (33), साजिब खान (20) व केके (15) ने योगदान दिया। हर्ष व हनी चौधरी ने 2-2 विकेट चटकाए। अंपायरिंग सुधांशु वार्ष्णेय व आशुतोष सिंह, स्कोरिंग हर्ष सोनी ने की। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथि सिद्धार्थ गौड़, अजीम खान, राजा यादव ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
एकेडमी के सचिव अजय शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ शंकर गुप्ता, ललित गुप्ता, संजय जैन, उपेंद्र वार्ष्णेय, रविंद्र जैन, प्रशांत माहेश्वरी, देवेंद्र सारस्वत, मुकेश सक्सेना, नरेश गुल्ला आदि उपस्थित रहे।