{"_id":"5b996b6a867a557ff07068b3","slug":"131536781162-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासी तीन अक्तूबर से देंखेगे रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासी तीन अक्तूबर से देंखेगे रामलीला
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के रामलीला मैदान में होने वाली रामलीला तीन अक्तूबर को गणेश पूजन के साथ शुरू हो जाएगी। यह रामलीला 21 अक्तूबर को विश्राम लेगी। इस संबंध में रामलीला कमेटी ने रामघाट रोड स्थित क्लासिक होम में संयोजक विनय अग्रवाल के आवास पर बैठक की।
बैठक में रामलीला महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। जिसके तहत राम बरात, काली सवारी, सरयू पार लीला, हनुमान जी की सवारी आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। यहां कमेटी सदस्यों ने निर्णय लिया कि शहर के आकर्षित यह सभी कार्यक्रम सुनियोजित ढंग से संपन्न कराए जाएंगे।
रावण दहन मेला 19 अक्तूबर को लगेगा। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 को धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम का राज तिलक किया जाएगा। 21 अक्तूबर को राम-लक्ष्मण-जानकी नगर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन, मंत्री अरविंद अग्रवाल, राजेश गर्ग, धनजीत वाडरा, मानव महाजन, राजेश सरकोड़ा, अतुल कुल्श्रेष्ठ, शैलेंद्र अग्रवाल, अन्नू बीड़ी, पवन खंडेलवाल, हरीश शर्मा, सुनील गर्ग, अर्जुन गोविल आदि मौजूद रहे।