{"_id":"5b6b569e4f1c1b61508b7d3a","slug":"131533761182-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स के साथ मारपीट मामले में जांच कमेटी गठित -Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स के साथ मारपीट मामले में जांच कमेटी गठित -Cordination
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट मामले में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देनी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद स्टाफ नर्स का धरना खत्म हो गया है।
मंगलवार को स्टाफ नर्स (पुरुष) आशिक अली ने जेआर टू डॉ. तारिक पर मारपीट का आरोप लगाया था। घटना वार्ड 16 (पीडियाट्रिक) का है। मारपीट की घटना के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज के तमाम स्टाफ नर्स गोलबंद हो गए थे।
रात्रि में जमकर हंगामा हुआ। स्टाफ नर्स डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। देर रात कर्मचारी नेता एवं वीसी के बीच बातचीत हुई और आश्वासन के बाद स्टाफ नर्स को शांत कराया गया। बुधवार को सुबह से ही जेएन मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज करेंगे। कुलपति ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। कमेटी में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं एके तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर है। चर्चा है कि डॉ. तारिक को वार्ड 16 के बदले नर्सरी में ड्यूटी लगाई है।
हालांकि जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा इसे दैनिक कार्यवाही बता रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्टरों की ड्यूटी चेंज होती रहती है। प्रिंसिपल का कहना है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोई एक्शन लिया जाएगा। बातचीत के बाद स्टाफ नर्स का धरना समाप्त कर दिया गया है। स्टाफ नर्स का धरना समाप्त होने के बाद एएमयू प्रशासन ने राहत की सांस ली है।