फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   800 विद्यार्थियों ने स्वच्छता एप डाउनलोड किया

800 विद्यार्थियों ने स्वच्छता एप डाउनलोड किया

Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
800 विद्यार्थियों ने स्वच्छता एप डाउनलोड किया
800 विद्यार्थियों ने स्वच्छता एप डाउनलोड किया
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

नगर निगम का स्वच्छता अभियान मंगलवार को विवेकानंद कॉलेज और साईं मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अपनी भागीदारी करते हुए करीब 800 छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एप डाउनलोड किया। इसी के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में अलीगढ़ 34वें स्थान पर पहुंच गया है।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इसकी समीक्षा करते हुए शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ सहयोग के लिए धर्म गुरुओं का भी सहारा लिया। धर्म गुरुओं और स्कूल कॉलेजों के माध्यम से कही गई बात का प्रभाव यह देखने को मिला कि 25 दिन पहले जहां स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग 50 थी अब 34 वें स्थान पर है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने साईं मेडिकल कॉलेज व विवेकानंद लॉ एंड इंजीनियरिंग कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एप डाउनलोड कराया और अपील की वह अपने परिचितों को भी स्वच्छता एप डाउनलोड करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने शहर के लिए कुछ करने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि इस परीक्षा का समय बीत जाने और परिणाम आ जाने के बाद कुछ करने से कोई फ ायदा नहीं होगा। इसलिए सभी शहरवासी दृढ़ संकल्प के साथ आज ही अपने-अपने मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड करें और सभी को कराएं।


इस अवसर पर विवेकानंद कॉलेज के चेयरमैन अनिल सारस्वत, अनुराग, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, शिव कुमार सुमन, अहसन रब, कौशल शर्मा साथ थे।

पूरे प्रदेश में कानपुर प्रथम स्थान, वाराणसी दूसरे तथा अलीगढ़ तीसरे स्थान पर है, जबकि प्रदेश के अन्य जनपद अपने शहरवासियों के सहयोग से प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा अंकों के आधार पर आगे आ रहे हैं। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि 9 लाख से अधिक की आबादी वाले अलीगढ़ महानगर शहरवासियों की उदासीनता का यही प्रमाण है कि मात्र 6300 स्वच्छता एप ही डाउनलोड किये गये हैं, जबकि प्रदेश के अन्य शहर अपने निर्धारित लक्ष्य 20000 से 25000 स्वच्छता एप डाउनलोड कर सीधे अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed