{"_id":"5cd5da6cbdec220791791415","slug":"121557518956-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से घर पर नहीं , बिल 43 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से घर पर नहीं , बिल 43 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
चार साल से मुंबई में रहकर आजीविका अर्जन कर रही अतरौली के गोधा में गांव सलेमपुर की महिला के घर का बिजली बिल 43 हजार रुपये आया है जबकि महिला का कहना है कि उसने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन भी नहीं किया और विभाग के लोगों ने ही मीटर टांग दिया। जबकि उसने इस मीटर का उपयोग नहीं किया क्योंकि यहां पर कोई नहीं रहता है।
गांव सलेमपुर की सोमवती पत्नी रोहताश चार साल पहले आजीविका के लिए मुंबई चली गई थीं। वह अब वहीं पर रहती हैं। वर्ष में एक बार कुछ दिनों के लिए आती हैं।
इस बार जब वह आईं तो पता लगा कि उन पर बिजली विभाग का 43 हजार रुपया बिल का बकाया निकाला गया है। जबकि उन्होंने कनेक्शन का इस्तेमाल भी नहीं किया। इस समस्या को लेकर जब वह अपने नजदीक के सब स्टेशन पहुंची तो उन्होंने इस मामले से ही हाथ खड़े कर लिए।
इसके बाद उन्होंने अधिकारी स्तर पर संपर्क किया तो कह दिया गया कि विभाग का बकाया तो देना होगा। सभी जगह से निराश होकर सोमवती ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर गुहार की है। दोपहर बाद तक उनकी समस्या को सुना तक नहीं गया था।