{"_id":"5c462886bdec2211a00c7008","slug":"121548101766-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने के लिए वाहन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने के लिए वाहन जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऑन लाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई द्वारा वाहन जुलूस का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री को तीन अलग-अलग ज्ञापन भेजा।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण खुदरा व्यापारियों का व्यापार ठप होता जा रहा है। करोड़ों व्यापारियों के खुदरा व्यापार की रक्षा करने हेतु ऑनलाइन ट्रेडिंग पर पाबंदी लगाना अति आवश्यक है।
भारतीय जनता पार्टी की नीतियां हमेशा विदेशी कंपनियों का विरोध करने एवं स्वदेशी कंपनियों को समर्थन देने की रही है। व्यापारी भारी संकट में है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में काफी बदलाव कर सरकार ने व्यापारियों को राहत दी है लेकिन अभी भी कुछ जटिल समस्याएं है, जिनका निराकरण होना बाकी है।
विज्ञापन
आयकर विभाग में आए दिन के बदलाव से व्यापारी बेहद परेशान है। जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता, महानगर महामंत्री शिवकुमार पाठक, राजेंद कोल, आमिर आबिद, सतीश माहेश्वरी, राजीव महेश्वरी, प्रदीप कूलर, अनिल वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, पप्पू माहौर आदि मौजूद थे।